ग्वालियर: कल 18 जुलाई को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा होने से रथ यात्रा रूट में शाम 03 बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रमुख मार्गो पर यातायात का आवश्यकतानुसार डायवर्सन रहेगा।
डायवर्शन प्लानः-
1- कम्पू क्षेत्र से चेतकपुरी की ओर जाने वाले वाहन अचलेश्वर चौराहा, नाका चन्द्रवदनी होते हुए चेतकपुरी जा सकेगे।
2- सिटी सेन्टर चेतकपुरी की ओर से कंम्पू की ओर जाने वाले वाहन विवेकानन्द चौराहा से नाका चन्द्रवदनी होते हुए कम्पू की ओर जा सकेगे।
3- पङाव, फूलबाग की ओर से कम्पू, सिकन्दर कम्पू की ओर जाने वाले वाहन नदी गेट से छप्परवाला पुल, ऊट पुल के नीचे से हुजरात पुल, रॉक्सी पुल होते हुए कम्पू, सिकन्दर कम्पू की ओर जा सकेगे
4- पङाव, फूलबाग, शिन्दे की छावनी की ओर लक्ष्मीगंज गोलपहाडिया जाने वाले वाहन शिन्दे की छावनी से रामदास घाटी, वहोङापुर होते हुए लक्ष्मीगंज गोलपहाडिया की ओर जा सकेगे।
5- कम्पू क्षेत्र से बाङा, हनुमान चौराहा होकर वहोङापुर जाने वाले वाहन सिकन्दर कम्फू गिरवाई, गोलपहाडिया, कटी घाटी होते हए वहोङापुर की ओर जा सकेगे।
6- वहोङापुर से वाङा होते हुए कम्पू जाने वाले वाहन गोलपहाडिया गिरवाई होते हुए कम्पू की ओर जा सकेगे।
7- चेतकपुरी से गोलपाहडिया जाने वाले वाहन कम्पू, गिरवाई होते हुए गोलपाहडिया जा सकेगे।
रथ यात्रा रुट जीवाजी क्लव से अचलेश्वर चौराहा, जय स्तम्भ, इदरगंज चौराहा, दाल बाजार, नया बाजार चौराहा, लोहिया बाजार, ऊट पुल, पाटनकर चौराहा, दोलतगंज, वाङा, सर्राफा, गस्त का ताजिया, नई सङक, हनुमान चौराहा, कमानी पुल, लक्ष्मीगंज चौराहा, गोयल वाटिका रहेगा, अतः आमजन से अपील की गई है कि उक्त डायवर्सन का उपयोग कर यातायात पुलिस का सहयोग करें।
