राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी हेतु वीडियो कान्फ्रेसिंग 14 फरवरी को

सतना :लोक सेवा आयोग इन्दौर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 को 16 फरवरी को जिले के 6 परीक्षा केन्द्रों पर 2714 परीक्षार्थियों की दो पालियों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2.15 बजे से सायं 4.15 बजे तक परीक्षा आयोजित की जा रही है।

परीक्षा के सुचारू संचालन के संबंध में समुचित दिशा-निर्देश एवं विचार-विमर्श के लिए मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जिला मुख्यालय के एनआईसी सेंटर पर 14 फरवरी को सायं 4 बजे से सायं 6 बजे तक वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आनलाइन बैठक आयोजित की गई है। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सभी परीक्षा प्रभारी, केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों तथा संबंधित अधिकारियों को आनलाइन वीसी में उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।

Next Post

चुरहट पुलिस ने 3 किलो गांजा मय 100 पाव देशी प्लेन शराब किया जप्त

Wed Feb 12 , 2025
लगातार जारी है अवैध नशे के विरूद्ध सीधी पुलिस की कार्यवाही चुरहट : अवैध नशे के विरूद्ध सीधी पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में चुरहट पुलिस ने 52 हजार रूपये कीमती मशरुका 3 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मय 100 पाव देशी प्लेन शराब जप्त कर प्रकरण […]

You May Like