
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में उज्जैन में प्रस्तावित वन्य जीव केन्द्र-सह-रेस्क्यू सेंटर के निर्माण को लेकर तय की गई कन्सल्टेंट फर्म के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में परियोजना की रूपरेखा, निर्माण प्रक्रिया और आवश्यक सुविधाओं पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कन्सल्टेंट टीम से कहा कि केंद्र का निर्माण आधुनिक सुविधाओं और वन्य जीव संरक्षण के मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि घायल और संकटग्रस्त वन्य प्राणियों के उपचार व संरक्षण में प्रभावी मदद मिल सके। यह केंद्र वन्य जीव संरक्षण के साथ-साथ जागरूकता और अनुसंधान के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा।
