मॉडल रोड बना मुसीबत रोड, माजन से नवजीवन बिहार तक जनता बेहाल

सिंगरौली: नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत माजन चौक से नवजीवन बिहार चौक तक की मॉडल रोड अपनी बदहाली को लेकर अब नगर निगम के लिए सिरदर्द बन चुकी है। सड़क की जर्जर हालत से त्रस्त पार्षदों ने ननि अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए सड़क निर्माण और समस्या के स्थायी समाधान के लिए निगम सदन की विशेष बैठक बुलाने की मांग की है। इस मांग के बाद ननि में हलचल तेज हो गई है।

ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि माजन चौक से नवजीवन बिहार चौक तक की सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, जिसमें स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद संतोष कुमार शाह ने सड़क की स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि यह सड़क ननि क्षेत्र की प्रमुख और व्यस्त सड़कों में शामिल है। इसके बावजूद लंबे समय से मरम्मत और पुनर्निर्माण को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

Next Post

सभी कार्यालयों में महत्वपूर्ण भवनों को तिरंगा रंगो की लाईट से सजाएं: गौरव

Tue Jan 20 , 2026
सिंगरौली: प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 26 जनवरी को राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित किया जायेगा। समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर गौरव बैनल के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजन को आयोजित किए […]

You May Like