सभी कार्यालयों में महत्वपूर्ण भवनों को तिरंगा रंगो की लाईट से सजाएं: गौरव

सिंगरौली: प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 26 जनवरी को राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित किया जायेगा। समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर गौरव बैनल के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजन को आयोजित किए जाने के लिए जिलाधिकारियों को पृथक-पृथक दायित्व सौपते हुयें निर्देशित किया कि समय सीमा के अंदर सौपे गये कार्यो को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में शासकीय एवं महत्वपूर्ण स्थलो में 26 जनवरी को समय प्रात: 8 बजे पूर्व कार्यालयो, संस्था प्रमुखो द्वारा ध्वाजा रोहण किया जायेगा तथा मुख्य कार्यक्रम राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में प्रात: 9 बजे से होगा। जिसमें सभी शामिल होंगे। गत वर्ष की भाति गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 एवं 26 जनवरी की रात में सभी कार्यालयों में महत्वपूर्ण भवनों को तिरंगा रंगो की लाईट में सजाते हुयें विभाग प्रमुखो द्वारा रोशनी की व्यवस्था की जायेंगी, जिसके व्यय का वहन संबंधित विभाग स्वंय करेंगे।

साथ ही शहर के मुख्य मार्गो के चारो ओर पर्याप्त रोशनी एवं फूल मालाओ से शहर को सजाये जाने के लिए ननि आयुक्त को जिम्मेदारी सौपी गई। गत वर्ष के भाति इस वर्ष भी प्रभात फेरी समस्त शासकीय-अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली जायेगी, जिसके लिए डीईओ को निर्देशित किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

अश्लील बातचीत: डिग्री कॉलेज बैढ़न में गेस्ट फैकेल्टी की सेवा समाप्त

Tue Jan 20 , 2026
सिंगरौली:शासकीय अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) बैढ़न में कार्यरत गेस्ट फैकेल्टी डॉ. शिवेश साकेत की सेवाएं प्राचार्य द्वारा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। यह कार्रवाई उस गंभीर मामले के सामने आने के बाद की गई है, जिसमें गेस्ट फैकेल्टी पर एक छात्रा से वॉइस कॉल के माध्यम […]

You May Like