60 से 70 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चली हवाएं

सिंगरौली । जिले में पिछले 48 घंटेे से तेज हवाओं के झोखे एवं रूक-रूक कर हो रही बारिश में तिलहनी फसलों को लेकर अन्नदाताओं के माथे पर चिंता की लकीरे खीचने लगी हैं। दोपहर के वक्त ऊर्जाधानी में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं चली हैं। जिले में अर्नब चक्रवात का असर दिखाई दिया है।

आलम यह है कि बीते दिन गुरूवार से ही तकरीबन 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रूक-रूक कर तेज हवाएं चल रही हैं और इस बीच में कभी तेज तो कभी फुहारों की तरह रूक-रूक कर बारिश भी हो रही हैं। आज शुक्रवार को पूरे दिन पूर्वी हवाओं का असर इतना था कि कई पेड़ों की डालियां भी कई जगह टूटी हैं। यहां बताते चले कि चक्रवात अर्नब सक्रिय हुआ है। यह बंगाल की खाड़ी में बना यह गहरा दबाव आगे बढ़ा है और इसका असर सिंगरौली जिले में भी दिखाई दे रहा है। शुक्रवार की सुबह एवं दोपहर के वक्त 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चली हैं। ज्ञात हो कि जिले में अब तक तकरीबन 1126 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। आज शुक्रवार को जिले में औसतन 22 मिमी बारिश दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा बारिश आज सरई, चितरंगी एवं माड़ा तहसील क्षेत्र में हुई है। फिलहाल जिले में मौसम में आए परिवर्तन एवं अर्नब चक्रवाती तूफान से सिंगरौली जिले की फिजा बदली हुई है। बारिश एवं तेज हवाओं का असर भी दिखाई दे रहा है।

तिलहनी फसलों को भारी नुकसान

आलम यह है कि पिछले 48 घंटे से मौसम में अचानक हुये परिवर्तन एवं अर्नब चक्रवाती तूफान का असर दिखाई देने लगा है। जिले के अधिकांश तिलहनी फसलों में तिल को भारी नुकसान पहुंचा है। देवसर, चितरंगी, माड़ा, सरई, दुधमनिया, बरगवां समेत अन्य तहसील क्षेत्र के कई अन्नदाताओं ने बताया है कि लगातार बारिश के चलते तिलहनी में तिल की फसले गल गई हैं और तेज हवाओं के चलते मक्का की फसले भी गिर गई हैं। जिससे उन्हें सड़ने का भी डर सता रहा है। अन्नदाताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की उम्मीद भी नही की जा सकती है। पिछले वर्ष भारी मात्रा में धान की फसले खेतो में बारिश की पानी जमा होने से सड़ गई थी, कई बार जांच दल आया, वीडियो ग्राफी कर तसल्ली भी दिये और नतीजा ठाक के तीन पात निकला। ओलावृटि भी हुई थी, रबि फसलों का नुकसान भी हुआ था, परंतु आंकल्लन में नुकसानी 25 प्रतिशत से कम दिखाया गया था और यह सब सरकार सोची-समझी रणनीति के तहत करती है।

Next Post

रिहंद के रेण नदी में मिला अज्ञात महिला का शव

Fri Sep 25 , 2026
सिंगरौली। सासन पुलिस चौकी क्षेत्र के रिहंद के रेण नदी एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। अज्ञात महिला का शव सासन गांव के पास नदी में मिला है। पुलिस के अनुसार नदी के किनारे चरवाहे मवेशी चराह रहे थे कि आसपास बदबू आने पर उन्हें […]

You May Like