
सिंगरौली। सासन पुलिस चौकी क्षेत्र के रिहंद के रेण नदी एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। अज्ञात महिला का शव सासन गांव के पास नदी में मिला है। पुलिस के अनुसार नदी के किनारे चरवाहे मवेशी चराह रहे थे कि आसपास बदबू आने पर उन्हें कुछ शक हुआ और इधर-उधर देखने लगे कि तभी नदी में एक शव दिखाई दिया, जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस को दी गई। पुलिस मौके से पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई है।
