बरसते पानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लोकल व राष्ट्रीय मुद्दों पर गरजी भीड़

खंडवा। बरसते पानी में जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस ने किसानों के फसल बीमा की राशि, प्याज-कपास उत्पादकों को उचित दाम, मतदाता सूचियों की गड़बड़ियां सुधारने व शुद्धिकरण की मांग उठाई। साथ ही खंडवा-मूंदी, खंडवा-हरदा व अन्य सड़कों की खराब स्थिति सुधारने, दूषित पेयजल आपूर्ति रोकने और तीन पुलिया ओवरब्रिज का कार्य शीघ्र पूरा करने का ज्ञापन सौंपा। स्मार्ट मीटरों से बढ़ते बिजली बिलों पर रोक लगाने की मांग भी की गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसानों और आम जनता के खिलाफ हैं। वरिष्ठ नेता डॉ. मुनीष मिश्रा सहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और कहा कि इस आंदोलन से कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Next Post

उत्तर वन मंडल की अजयगढ़ रेंज टीम ने 100 हेक्टेयर से हटाया अतिक्रमण

Thu Sep 4 , 2025
पन्‍ना। मुख्य वन संरक्षक वन वृत छतरपुर नरेश यादव एवं वनमंडलाधिकारी उत्तर पन्ना गर्वित गंगवार के निर्देशन तथा उपवनमंडल अधिकारी विश्रामगंज अंशुल तिवारी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी अजयगढ़- पंकज दुबे, के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा अब तक की सबसे बडी कार्यवाही को अंजाम देते हुए वनपरिक्षेत्र अजयगढ़ […]

You May Like