
पन्ना। मुख्य वन संरक्षक वन वृत छतरपुर नरेश यादव एवं वनमंडलाधिकारी उत्तर पन्ना गर्वित गंगवार के निर्देशन तथा उपवनमंडल अधिकारी विश्रामगंज अंशुल तिवारी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी अजयगढ़- पंकज दुबे, के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा अब तक की सबसे बडी कार्यवाही को अंजाम देते हुए वनपरिक्षेत्र अजयगढ़ की बीट मझपटिया के वनकक्ष क्रमांक पी- 212 वन खंड बीरा की वन भूमि में काबिज अवैध अतिक्रमणकारियों को बेदखल कर लगभग 100 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त करा कर उक्त क्षेत्र में सी.पी.टी.खुदाई कराकर क्षेत्र की घेराबंदी सुनिश्चित की गई। उत्तर वन मंडल की अभी तक ये सबसे बडी कार्यवाही मानी जा रही है। उक्त वन भूमि में वृक्षारोपण प्रस्तावित किया गया है। वृक्षारोपण हो जाने पर वन, पर्यावरण, वन्य जीव संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। डीएफओ उत्तर वन मंडल गर्वित गंगवार द्वारा उक्त कार्यवाही के लिए अजयगढ़ रेंज टीम को बधाई दी।
