जबलपुर: हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ और जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के चुनाव से पहले भारसाधक (तदर्थ) समिति के गठन और उसमें सामाजिक विविधता का मुद्दा गर्मा गया है। ओबीसी एडवोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एमपी स्टेट बार काउंसिल को ज्ञापन देकर मांग की है कि चुनाव कराने के लिए तत्काल भारसाधक समितियां गठित की जाएं और उनमें ओबीसीए एससीए एसटी तथा महिलाओं को अनुपातिक प्रतिनिधित्व दिया जाए।
वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर ने अनुसार एसोसिएशन का कहना है कि जिला अधिवक्ता संघ का कार्यकाल अप्रैल 2026 और हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ का कार्यकाल 23 मई 2026 को समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद वर्तमान कार्यकारिणियों की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, जबकि माडल बायलाज के अनुसार कार्यकाल समाप्त होने पर राज्य अधिवक्ता परिषद को तदर्थ समिति नियुक्त करनी चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समिति गठित नहीं की गई तो निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हाईकोर्ट की शरण ली जाएगी।
