किराना स्टोर से 13 सिलेंडर जप्त

छिंदवाड़ा। जिला आपूर्ति अधिकारी छिन्दवाड़ा के निर्देशन में आज कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी परासिया सुमित चौधरी द्वारा तहसील परासिया के वार्ड क्रमांक 07 स्थित मुनिराज किराना स्टोर की जांच की गई। जांच घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध संग्रहण एवं दुरूपयोग की शिकायत के आधार पर की गई। जांच के दौरान प्रतिष्ठान संचालक मुनिराज इन्दौकर पिता श्री राघौजी इन्दौकर के दुकान परिसर से कुल 11 नग खाली एवं 2 नग भरे घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए, जिनका अनुमानित मूल्य लगभग 30 हजार 320 रुपये आंका गया। जांच में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से संग्रहण एवं व्यावसायिक दुरूपयोग किया जाना पाया गया। प्रकरण में कुल 13 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त करते हुए संबंधित प्रतिष्ठान संचालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

Next Post

सड़क हादसे: पॉच लोग घायल एक बालक समेत तीन की हालत नाजुक

Tue Jan 20 , 2026
सिंगरौली। जिले के थाना जियावन, चितरंगी एवं सरई थाना क्षेत्र में आज अलग-अलग सड़क हादसे में एक बालक समेत पॉच लोग घायल हो गये। जिनका उपचार जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार आज दिन मंगलवार की शाम करीब 6 बजे बाईक में सवार होकर […]

You May Like