
सिंगरौली। जिले के थाना जियावन, चितरंगी एवं सरई थाना क्षेत्र में आज अलग-अलग सड़क हादसे में एक बालक समेत पॉच लोग घायल हो गये। जिनका उपचार जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार आज दिन मंगलवार की शाम करीब 6 बजे बाईक में सवार होकर विवेक मिश्रा पिता शिवनाथ मिश्रा उम्र 22 वर्ष एवं अहमद रजा पिता मकसूद उम्र 11 वर्ष दोनों निवासी हर्राचंदेल मोटरसाइकिल से बाजार से घर तरफ जा रहे थे, तभी एक बेकाबू वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। दोनों की हालत नाजुक है। वहीं दूसरी घटना भर्रा मुख्य मार्ग में बाइक सवार फिसलकर गिर पड़ा जहां आशीष पटेल पिता संतोष पटेल उम्र 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया है। तीसर घटना गोड़बहरा में दो मोटरसाइकिल आमने-सामने भीड़ गये, जिसमें दोनों घायल हैं।
