
सिंगरौली । सामुदायिक भवन बैढ़न में अहिरवार समाज संगठन के संगठन का विस्तार इंद्रेश कुमार वर्मा संभागीय अध्यक्ष संभाग रीवा के उपस्थिति में हुआ मुख्य अतिथि राम जनक साकेत रहे एवं अध्यक्षता शंकर प्रसाद वर्मा प्रधानाध्यापक सेवानिवृत्ति के द्वारा किया गया।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जगदीश सूर्यवंशी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी म.प्र. के निर्देशन में संघ को मजबूत बनाए जाने के लिए जिला ब्लॉक तहसील एवं पंचायत एवं ग्राम स्तर पर गठन होना है उसी के अनुसार जिला सिंगरौली में जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद वर्मा सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक दूसरी बार, प्रभारी राम जनक साकेत प्राचार्य उपाध्यक्ष, शिव मूर्ति साकेत राजनीतिक, प्रकोष्ठ से जिला अध्यक्ष राजेश कुमार रत्नाकर, महिला प्रकोष्ठ से जिला अध्यक्ष रीता वर्मा दूसरी बार, उपाध्यक्ष प्रियंका साकेत, शिक्षा प्रकोष्ठ से जिला अध्यक्ष रमेश कुमार साकेत शिक्षक, युवा प्रकोष्ठ से जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र कुमार साकेत दूसरी बार, उपाध्यक्ष चंदन कुमार साकेत, किसान मजदूर प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राम, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, नशा उन्मूलन प्रकोष्ठ से जिला अध्यक्ष एडवोकेट रघुनंदन प्रताप साकेत बनाए गए ।
