आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत वार्डवासियों को शासकीय योजनाओं की दी जानकारी उत्कृष्ट कार्य करने पर किया सम्मान

पानसेमल। नगर के वार्ड 8 आंगनवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी।उपस्थित महिलाओं ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं का लाभ लेकर उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग मिला है,वर्तमान में महिलाओं को लाडली लक्ष्मी,लाडली बहना योजनाओं का लाभ मिला है जिससे कि महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े रखने का अवसर मिला कई परिवारों में महिला सदस्यों ने अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर दिया है।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती आशा लोहार ने बताया कि परियोजना अधिकारी एम एल कनेल,सुपरवाइजर श्रीमती चंद्रकांता जैन के निर्देशन में अलग अलग वार्डो में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना प्रथम एवं द्वितीय योजना की जानकारी वार्डवासियों को दी ।

सभी के साथ पौधारोपण कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सभी से अपील की वे 3 से 6 वर्ष के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों पर अनौपचारिक शिक्षा देने की सुझाव दिया। वार्डो में जनसहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया।बच्चों को किताबों,फल,मिठाई वितरण,करने सहित अन्य गतिविधियों को किया गया।इस दौरान आशा कार्यकर्ता संगीता सोनी,श्रीमती कोकिला विकास सिरसाठ,श्रीमती गायत्री दत्तात्रेय सिरसाठ,आंगनवाड़ी सहायिका भाग्यश्री मोरे,शौर्यदल अध्यक्ष श्रीमती मंगलाबाई इंगले,श्रीमती पूजा ललित मोरे सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ मौजूद रहे।आयोजन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर कार्यकर्ता आशा लोहार का सम्मान भी किया गया।

Next Post

शेयर बाजार में गिरावट क्यों नहीं थम रही? जानिए निफ्टी पर दबाव की बड़ी वजहें

Tue Sep 29 , 2026
नई दिल्ली।भारतीय शेयर बाजार में लगातार कमजोरी देखने को मिल रही है। 29 सितंबर को कारोबार के दौरान निफ्टी और सेंसेक्स दोनों छह महीने के निचले स्तर के आसपास पहुंच गए। सुबह करीब 9:50 बजे निफ्टी 22,606 और सेंसेक्स 72,180 के आसपास कारोबार कर रहे थे। हालांकि, दिन के अंत […]

You May Like