
चंदला। बड़ा पुरवा क्षेत्र में पाल धर्मशाला के पास सोमवार रात एक युवक ने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बबलू पाल पुत्र रतीराम पाल के रूप में हुई है। घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है।
बताया गया कि युवक यात्रा से लौटने के बाद दुकान में लगे टीन शेड में रस्सी बांधकर फंदे पर झूल गया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर चंदला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
