मनकारी में लाखों के जेवर चोरी, खुलासे की मांग

छतरपुर। बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के मनकारी गांव में रामबाबू मिश्रा के घर बीते दिनों चोरी हो गई थी। चोर घर से लाखों रुपए कीमत के जेवरात लेकर फरार हो गए।

रामबाबू ने घटना की शिकायत थाने में की थी। उनका आरोप है कि शिकायत के बाद भी अब तक चोरी का खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई।

मंगलवार 8 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे रामबाबू ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर चोरी का जल्द खुलासा करने और जेवरात बरामद कराने की मांग की है।

Next Post

छतरपुर में दो अवैध हथियार फैक्ट्रियों का भंडाफोड़

Tue Sep 8 , 2026
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में लवकुशनगर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अवैध हथियार फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ग्राम किशनपुरा से जीतेंद्र उर्फ राजू राजपूत और उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के खजुरिया पहरा से कामता प्रजापति को गिरफ्तार किया […]

You May Like