एलन मस्क ने न्यूयॉर्क मेयर चुनाव को घोटाला बताया, कहा बैलट फॉर्म में गड़बड़ी है; आईडी जरूरी नहीं, उम्मीदवारों के नाम दोहराए गए और कुओमो का नाम कोने में छिपा हुआ था।
जोहरान ममदानी ने मंगलवार को न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद का चुनाव जीत लिया। वो न्यूयाॅर्क के इतिहास के पहले मुस्लिम मेयर होंगे। ममदानी के चुनाव से उनके समर्थक काफी खुश थे, इसके चलते मंगलवार की पूरी रात उनके समर्थकों ने आतिशबाजी की और जीत का जश्न मनाया। इस दौरान टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसने पूरे अमेरिका में हड़कंप मचा दिया।
मस्क ने मंगलवार रात जब ममदानी के समर्थक जीत का जश्न मनाने रहे थे, तब उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए ममदानी की जीत को एक घोटाला करार दिया। साथ ही उन्होंने इसके लेकर एक बैलट फॉर्म भी शेयर किया। मस्क का पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और गुस्से भरे कमेंट्स ने माहौल को गर्मा दिया।
