फिलीपींस में मचा हाहाकार

फिलीपींस में कालमेगी तूफान ने भारी तबाही मचाई। 66 लोगों की मौत, 26 लापता। सेबू प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन से हालात भयावह, आपदा राहत कार्य जारी।

फिलीपींस में आए कालमेगी तूफान ने मध्य प्रांतों में भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों के अनुसार, अब तक 66 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 26 लोग अभी भी लापता हैं। सबसे ज्यादा नुकसान मध्य प्रांत सेबू में हुआ है जहां अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने कई गांवों को तबाह कर दिया।

नागरिक सुरक्षा कार्यालय के अनुसार, सेबू में अकेले 49 लोगों की जान गई है। इनमें से अधिकांश बाढ़ में डूब गए, जबकि कुछ लोग पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मलबे में दब गए। तेज हवाओं और बारिश ने पूरे क्षेत्र में जनजीवन ठप कर दिया है।

Next Post

प्रथम चरण में पहले दो घंटे में पड़े 13.13 प्रतिशत वोट

Thu Nov 6 , 2025
पटना, 06 नवंबर (वार्ता) बिहार में प्रथम चरण के लिए आज चल रहे मतदान में पहले दो घंटे यानी पूर्वाह्न नौ बजे तक 13.13 प्रतिशत वोट पड़े हैं। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, प्रथम चरण में 18 जिले के 121 विधानसभा क्षेत्र में गुरूवार की सुबह सात बजे मतदान शुरू […]

You May Like