सभी अस्पताल विद्युत उपकरणों और वायरिंग की जांच कराएं: कलेक्टर 

जबलपुर। कलेक्टर राघवेन्‍द्र सिंह की अध्यक्षता में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी और अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें अस्पतालों में सुरक्षा और सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने हेतु आवश्‍यक निर्देश दिये गये। दिल्ली में हुई एसी विस्फोट का जिक्र करते हुए इलेक्ट्रिकल ऑडिट रिपोर्ट की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बढ़ते तापमान को देखते हुए सभी अस्पताल अपने विद्युत उपकरणों और वायरिंग की जांच गंभीरता से कराएं ताकि शॉर्ट सर्किट जैसी अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी अस्पताल में इमरजेंसी एग्जिट यानी आपातकालीन निकास द्वारों पर कोई सामग्री नहीं रखी जानी चाहिए और उन्हें हर समय बाधा रहित रखा जाए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि मरीजों के जीवन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, यातायात पुलिस अधीक्षक अंजना, नोडल अधिकारी डॉ. आदर्श बिश्नोई, शहर के निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम संचालकों, मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

मोदी ने पश्चिम बंगाल की जीत को बताया चिरस्मरणीय ,असम, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु और केरल के कार्यकर्ताओं को बधाई दी

Mon May 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता (भाजपा) की जीत को चिरस्मरणीय बताते हुए राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया है और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है। श्री मोदी […]

You May Like