दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

नयी दिल्ली 17 मई (वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 62वें मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद अक्षर ने कहा कि अगर हम जीत हासिल करते हैं तो फिर काफी अच्छा लगता है और कॉन्फिडेंस भी बढ़ जाता है। आक़िब नबी की जगह आज विजय त्रिपुराना खेलते नजर आएंगे। विकेट चाहे जैसी खेले, हम बेहतर गेंदबाजी और बल्लेबाजी करना चाहेंगे।

वहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि इस पिच पर पहले क्या करना है। चेज करना बेहतर रहा है लेकिन टॉस हारकर खुश हूं। हमारे पिछले मुक़ाबले उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। कुछ खिलाड़ी भी चोटिल हुए हैं। हमारी टीम में एक बदलाव हुआ है। जाडेजा नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह रवि सिंह डेब्यू करेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

दिल्ली कैपिटल्स (एकादश) : केएल राहुल (विकेट कीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, विजय त्रिपुराना, लुंगी एन्गिडी, मिचेल स्टार्क और मुकेश कुमार।

राजस्थान रायल्स (एकादश): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डॉनोवन फ़रेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा।

Next Post

संजीवनी क्लीनिक दमोह में फर्जी डॉक्टरों का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, 1 अभिरक्षा में

Sun May 17 , 2026
(विनय असाटी) दमोह। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सुभाष कॉलोनी दमोह में संचालित संजीवनी क्लीनिक में फर्जी एमबीबीएस डिग्री और रजिस्ट्रेशन के आधार पर नौकरी कर रहे दो फर्जी डॉक्टरों को दमोह पुलिस ने गिरफ्तार किया है और एक अन्य आरोपी को जबलपुर से अभिरक्षा में लिया गया है.पुलिस अधीक्षक […]

You May Like

Play sound