माधव कॉलेज के छात्रों ने स्वच्छता संदेश वाले स्टीकर लगाये

ग्वालियर। हमारा ग्वालियर महानगर स्वच्छ रहे इसके लिऐ हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिये क्योंकि दीपावली पर हम सभी ने अपने घर, दुकान व अन्य स्थानों की स्वच्छता की ही है। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा स्वच्छता का संदेश देने के लिए स्वयंसेवकों द्वारा सार्वजनिक जगह-जगह पर स्टीकर लगा कर सुखा व गीला कचरा अलग-अलग नगर निगम की गाडीयों में डालकर स्वच्छता का संदेश दे।

इस स्वच्छता अभि में प्राचार्य डॉ. शिव कुमार शर्मा माधव महाविद्यालय, जिला संगठक एन.एस.एस. ग्वालियर डॉ. मनोज अवस्थी, वरिष्ट कार्यक्रम अधिकारी एन.एस.एस डॉ संजय कुमार पाण्डेय एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता दीक्षित राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय के नेतृत्व में स्वयंसेवक सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता का संदेश देने निकले।
प्राचार्य डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि घर को स्वच्छ करने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर कचड़ा न फैलाते हुये नगर निगम की गाड़ीयों में ही कचड़े को दें. जिससे हमारे आस-पास का क्षेत्र स्वच्छ रहेगा। सूखा कचड़ा एवं गीला कचड़ा अलग-अलग दें।
कार्यक्रम में डॉ. विजय पाण्डेय, डॉ. विकास शुक्ला, डॉ. लाल जी एवं स्वयंसेवक देवाशीष शर्मा, राज राठौर तनीष्का सूर्यवंशी, दिलीप चौहान, नकुल शर्मा, शिवम गोड्याले, आशुतोष पालीवाल आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Next Post

दोबारा नीट-पीजी परीक्षा की मांग हाईकोर्ट ने ठुकराई

Wed Nov 11 , 2026
जबलपुर। नीट-पीजी परीक्षा के दौरान कंप्यूटर का माउस खराब होने से समय बर्बाद होने का दावा कर दोबारा परीक्षा की मांग करने वाली अभ्यर्थी को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। न्यायमूर्ति विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने छात्रा की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने स्पष्ट किया […]

You May Like