ठेकेदार के घर से जेवर और नकदी पार

जबलपुर:कोतवाली थाना अंतर्गत जवाहर वार्ड खटीक मोहल्ला में एक ठेकेदार के सूने घर का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने अलमारी के लॉकर से 90,000 की नकदी और सोने के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि खटीक मोहल्ला निवासी रितेश घनघोरिया (42) की 7 वर्षीय बेटी सौर्या को तीन दिन पहले स्कूल में चोट लग गई थी, जिसके इलाज के लिए वे सुबह करीब 11 बजे अपनी पत्नी के साथ जबलपुर अस्पताल गए थे। जाने से पहले उन्होंने इलाज के खर्च के लिए अलमारी के लॉकर से 10,000 निकाले थे, उस समय लॉकर में सोने का हार, 2 कंगन, 1 अंगूठी और 90,000 सुरक्षित रखे थे।

रितेश दोपहर करीब 12:15 बजे अस्पताल से घर लौट आए थे। उस समय घर में काम करने वाली महिलाएँ और उसकी माँ साफ-सफाई कर रही थीं, जबकि दूसरी मंजिल पर मजदूरों द्वारा छपाई प्लास्टर का काम चल रहा था। घर में चहल-पहल होने के कारण उस समय चोरी का पता नहीं चला। बीती रात जब रितेश ने दोबारा लॉकर खोला, तब उन्हें सामान गायब होने की जानकारी मिली। पीड़ित ने बताया कि किसी ने चालाकी से लॉकर का ताला खोलकर चोरी को अंजाम दिया। उन्हें घर में काम करने वाली बाई और ऊपर काम कर रहे मजदूरों पर शक है। पुलिस मामला दर्ज कर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Next Post

अंबेडकर जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश: विधायिकाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को बताया समय की मांग

Tue Apr 14 , 2026
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 135वीं अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर संसद परिसर के प्रेरणा स्थल पर भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस ऐतिहासिक दिन पर पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को प्रभावी […]

You May Like

मनोरंजन