जबलपुर: मुंडी टोरिया चौक स्थित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक अस्पताल रांझी में चोरों ने धावा बोलते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।पुलिस ने बताया कि डॉक्टर संदीप शुक्ला 40 वर्ष निवासी महाराजपुर हाउसिंग बोर्ड कालोनी अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मुंडी टोरिया झंडा चौक के पास मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक अस्पताल रांझी में चिकित्सिक अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं, मुंडी टोरिया चौक मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक अस्पताल रांझी सुबह लगभग 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलता है, शाम लगभग 5 बजे अस्पताल बंद करके घर चला जाता है, अस्पताल में कोई चौकीदार नहीं रहता हैं। शाम लगभग 5 बजे अस्पताल बंद करके चला गया था।
सुबह अस्पताल आया देखा कि एक खिड़की के दोनों लोहे के पल्ले चोरी हो गये, इसके पहले 2 अक्टूबर 2025 को भी एक खिड़की के दोनों लोहे के पल्ले चोरी हो गये थे। इसके बाद अलग अलग दिनांकों में अभी तक अस्पताल से 500 लीटर की एक पानी टंकी, फाईबर के 2 दरवाजे, खिड़की के दरवाजे 3 जोड़ी कुल कीमती लगभग 35000 रूपये का कोई अज्ञात चोर रात्रि में अस्पताल का बाउंड्रीवाल कूदकर अस्पताल की खिड़की एवं दरवाजे, पानी की टंकी चोरी कर ले गया है।
