
बुधनी। नगर विहिप बजरंग दल की प्रखंड बैठक में गुड़ी पड़वा नव वर्ष रामनवमी का कार्यक्रम एवं हनुमान जयंती के उपलक्ष में शोभा यात्रा नगर में निकाले जाने पर चर्चा की गई. इस दौरान कार्यकारिणी का गठन किया गया. जिसमें हनुमान जयंती शोभायात्रा कार्यक्रम अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयोजक तय किए गए. इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद ओर बजरंग दल सकल हिन्दू समाज ने एसडीएम दिनेश सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपकर मांस की सभी दुकानें त्योहारों पर बंद रखने की मांग की गई.
ज्ञापन सौंपने वालों में विनोद राठौर भानु यादव, विष्णु यादव, विवेक राजपूत, लाल यादव, जयराम मालवीय, राजू यादव, कुबेर ठाकुर, राहुल ठाकुर, धर्मेंद्र नगर, निलेश बोहित, जितेंद्र साहू सचिन मेहरा, आदित्य मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.
