कलेक्टर के अपमान पर आईएएस एसोसिएशन ने सीएम से की सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग

ग्वालियर: भिंड जिले में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के बीच हुए कथित विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। इस घटना पर आईएएस एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि 27 अगस्त को हुई यह घटना न केवल प्रशासन की गरिमा को ठेस पहुंचाती है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी सवाल खड़े करती है।

संघ का कहना है कि जिला स्तर पर कलेक्टर सरकार का चेहरा होता है, ऐसे में किसी अधिकारी का अपमान शासन की विश्वसनीयता पर सीधी चोट है। आईएएस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो इसका असर अधिकारियों के मनोबल और निष्पक्ष कामकाज पर पड़ सकता है।
संघ ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं – दोषियों पर कानूनी कार्रवाई, फील्ड अधिकारियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश, और जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के बीच संवाद का सुरक्षित तंत्र। एसोसिएशन को भरोसा है कि सरकार इस गंभीर मामले को प्राथमिकता से निपटाएगी और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकेगी।

Next Post

800 किलोमीटर चलने वाली राष्ट्रीय साइक्लिंग एक्सपीडिशन का स्वागत

Sat Aug 30 , 2025
ग्वालियर: भारत की खेल संस्कृति को नई दिशा देने और फिटनेस का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज ग्वालियर के अटल बिहारी वाजपेयी प्रशिक्षण केंद्र में पैडल फॉर प्राइड नामक 800 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय साइक्लिंग एक्सपीडिशन का भव्य स्वागत किया गया। यह आयोजन मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल महोत्सव […]

You May Like