मारपीट में वृद्ध की मौत के बाद सरपंच सहित 12 पर प्रकरण दर्ज

रीवा।जिले के बैकुण्ठपुर थाना अन्तर्गत नेबूहा में शुक्रवार को पानी निकासी को लेकर दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुई थी. जिसमें एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई थी. जिसके बाद गांव में तनाव की स्थित बन गई और सुरक्षा के लिहाज से पुलिसबल तैनात किया गया. शनिवार को परिजन शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिये और आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे. हालाकि पुलिस की समझाइश के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिये राजी हुए. उधर पुलिस ने सरपंच सहित 12 लोगो के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है. शुक्रवार को पानी निकासी को लेकर नेबूहा गांव में विधाता कोल और श्यामलाल यादव के बीच विवाद हो गया. दोनो पक्षो के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई. विधाता कोल एवं एक अन्य पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिन्हे आंशिक चोट आई. जिसके बाद आक्रोशित पक्ष ने श्यामलाल पर हमला बोल दिया और लाठी डंडे से जमकर पिटाई की. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल 61 वर्षीय श्यामलाल यादव को इलाज के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहा उपचार के दौरान मौत हो गई. शनिवार को पीडि़त परिवार आरोपियो की गिरफ्तारी पर अड़ गया. पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और सरपंच सहित 12 लोगो के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया.

Next Post

CM ने परिवार संग मनाया रक्षाबंधन पर्व

Sat Aug 9 , 2025
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन स्थित गीता कॉलोनी स्थित अपने निवास पर परिवार के साथ पारंपरिक तरीके से रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर उनकी बहन, बेटियों और अन्य बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री […]

You May Like

Play sound