पिछड़ा आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल से मचा हड़कंप

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया कि भीकाजी कामा प्लेस स्थित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) के कार्यालय में सायनाइड गैस से भरे 14 आईईडी बम रखे गये हैं।

इस ईमेल में कथित तौर पर एनसीबीसी की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति को निशाना बनाने की चेतावनी भी दी गयी है।

एनसीबीसी कार्यालय को यह ईमेल बुधवार रात करीब 11:56 बजे मिला। एक आउटलुक आईडी से भेजे गये और एनसीबीसी के आधिकारिक संचार चैनलों में प्रसारित इस ईमेल में चेतावनी दी गयी थी कि विस्फोटक दोपहर 1:15 बजे फट जायेंगे। साथ ही कार्यालय को तुरंत खाली करने के लिए कहा गया था।

ईमेल में मैथ्यू वैनडाइक और जफर सादिक (द्रमुक से जुड़े) नामक व्यक्तियों की रिहाई की मांग की गयी थी। इस ईमेल में राजनीतिक रूप से प्रेरित और चरमपंथी सामग्री भी शामिल थी।

धमकी के बाद दिल्ली पुलिस और कई सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। बम निरोधक दस्तों ने परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया, जबकि साइबर टीमें ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुट गयी हैं।

मामले की जांच जारी है।

 

Next Post

गुरुग्राम जमीन घोटाला : राउज एवेन्यू अदालत ने रॉबर्ट वाड्रा और आठ अन्य को समन जारी किया

Wed Apr 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा में गुरुग्राम के शिकोहपुर भूमि घोटाले मामले में यहां की राउज एवेन्यू कोर्ट ने श्री रॉबर्ट वाड्रा और आठ अन्य व्यक्तियों को समन जारी किया है। विशेष न्यायाधीश सुशांत चांगोत्रा ने इस हाई-प्रोफाइल धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दायर […]

You May Like