लक्ष्मण बाग में महिलाओ ने मनाया हरियाली तीज

रीवा।पवित्र सावन मास में हरियाली अमावस्या जिले भर में मनाई गई. लक्ष्मणबाग में झूला महोत्सव का आयोजन किया गया. जहा हरे परिधाम में महिलाए सजधज कर पहुंची. बघेली लोकगीत सहित सावन गीत से लक्ष्मणबाग गूंज उठा.

आज लक्ष्मण बा$ग में झूला महोत्सव का आयोजन किया गया. बहने हरे, लाल परिधान में सज धज कर झूला झूली तथा हिदुली, कजली गाया , बघेली लोग गीतों में ठुमकती बहनों ने वृन्दावन जैसा दृश्य सजाया. लक्ष्मण बाग में सदा से सावन में झूला डलता रहा है. रिमही जनता जाकर झूला झूलती थी, साथ ही बांके बिहारी और राधा रानी को झूला झुलाती थी. अपनी संस्कृतिक धरोहरों को जीवंत रखने में नारी शक्ति का विशेष योगदान रहा है. बहनों ने एक साथ हरियाली तीज श्रावण मास में झूला उत्सव में भाग लेकर अपनी परंपरा को आगे बढ़ाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया. झूला उत्सव कार्यक्रम में कविता पाण्डेय, बबीता साकेत महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सीमा सिंह शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी महामंत्री आशा पांडे महामंत्री नीलम सिंह जनपद सदस्य वसुधा सिंह महामंत्री ममता परिहार प्रभा सोहगौरा नीलम पाण्डेय मौजूद रही.

Next Post

सोहराय,पटचित्र और पटुआ कला के कलाकारों की प्रदर्शनी देखी मुर्मु ने

Thu Jul 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में कला उत्सव 2025 ‘आवासीय कलाकार कार्यक्रम’ में झारखंड, ओड़िशा तथा पश्चिम बंगाल के कलाकारों से मुलाकात की और उनके द्वारा बनाए गये उत्पादों की प्रदर्शनी देखी। राष्ट्रपति भवन सचिवालय के अनुसार सोहराय, पट्टचित्र और पटुआ कला […]

You May Like