मासूम से दुष्कर्म के मामले में शहर बंद, बीएमओ को हटाया

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो दिन पहले छह साल की एक मासूम से दुष्कर्म के मामले में अब तक आरोपी के फरार होने के बीच आज रायसेन बंद रखा गया।

दूसरी तरफ खंडचिकित्सा अधिकारी डॉ अमृता जीवने को भी लापरवाही के आरोप में हटा दिया गया है। उन पर दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के इलाज में लापरवाही का आरोप है। वहीं आरोपी सलमान पर इनाम की राशि बढाकर 20 हजार रुपए कर दी गई है।

सीएमएचओ डॉ एचएन माढरे द्वारा डॉ अमृता जीवने मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र औबेदुल्लागंज की ड्यूटी आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खरबई (सांची) में लगाई गई है। साथ ही डॉ अमृता जीवने को अपनी उपस्थिति की सूचना मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी सांची को देने के आदेश भी दिए गए हैं।

दो दिन पहले गौहरगंज थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोपी सलमान बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने ले गया और वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में हिंदूवादी संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में कल राजमार्ग पर भी चक्काजाम किया गया।

दुष्कर्म की शिकार बच्ची का राजधानी भोपाल स्थित एम्स में उपचार चल रहा है।

Next Post

गोहरगंज में मासूम से दुष्कर्म की घटना के विरोध में रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Mon Nov 24 , 2025
सिलवानी। गोहरगंज थाना क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम के साथ हुई दर्दनाक घटना के विरोध में पूरे जिले में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को सिलवानी में बड़ी संख्या में नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और विभिन्न समुदायों के लोग बजरंग चौराहा पर एकत्र हुए। […]

You May Like