वक्फ विधेयक का सर्मथन करने पर शाहनवाज हुसैन को मिली जान मारने की धमकी

समस्तीपुर, 05 अप्रैल(वार्ता) वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने पर भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को जान मारने की धमकी मिली है।

श्री हुसैन ने शनिवार को समस्तीपुर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में इसका स्वयं खुलासा करते हुए बताया कि उनके मोबाइल फोन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार संदेश भेजकर धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वक्फ संसोधन विधेयक के फायदे के बारे में पार्टी की ओर से लोगों खासकर मुसलमानों के बीच अपनी बात मजबूती के साथ लगातार रख रहा हूं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “मुझे सोशल मीडिया और फोन पर संदेश के माध्यम से धमकी मिल रही है लेकिन मैं इससे डरने वाला नहीं हूं।”

Next Post

पंबन ब्रिज से चमकेगी भारत की शान : अन्नामलाई

Sat Apr 5 , 2025
चेन्नई 05 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शनिवार को कहा कि रामेश्वरम द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ने और देश को नयी पहचान देने वाले नये पंबन ब्रिज से भारत की शान चमकेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को इस नये पंबन […]

You May Like