उज्जैनी कुंड में मिला युवक का शव, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

इंदौर: खुडैल क्षेत्र में स्थित क्षिप्रा और नर्मदा के संगम स्थल पर दोपहर सनसनीखेज मामला सामने आया. संगम स्थल के कुंड में एक युवक का शव मिला, जिसकी पहचान 36 वर्षीय अश्विन पिता अशोक कामले निवासी स्कीम नंबर 114, निरंजनपुर के रूप में हुई है.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.

मृतक के शव मिलने के कारण आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक की मृत्यु किस कारण हुई और क्या इसमें कोई आपराधिक साजिश शामिल है. स्थानीय लोगों और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

Next Post

आरक्षक से लेकर डीएसपी तक को साइबर सुरक्षा के लिए किया जाएगा प्रशिक्षित

Wed Sep 24 , 2025
ग्वालियर: साइबर अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे के बीच ग्वालियर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब आरक्षक से लेकर डीएसपी तक सभी पुलिसकर्मी साइबर सुरक्षा और अपराध जाँच का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण लेंगे।इस नए पाठ्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट, केस स्टडीज और वास्तविक परिस्थितियों का अभ्यास शामिल […]

You May Like