कार ने कुचला, तीन घायल

जबलपुर: कटंगी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने तांड़व मचाते हुए तीन को कुचल दिया। हादसे मेें तीनों को चोटें आ गई। पुलिस ने बताया कि शैलेन्द्र रजक 28 वर्ष निवासी शांति नगर दमोह नाका गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कटंगी जबलपुर मेन रोड कुलुआ तिराहे में एक मोटरसायकिल में प्रेमलाल अहिरवार व साहिल मिश्रा बैठे हुये थे, उसकी मां विनीता रजक वहीं रोड किनारे खडी हुई थी.

वह और रमेश उसकी मोटरसायकिल स्टार्ट करने लगे तभी शाम लगभग 6-30 बजे टोल नाका की तरफ से सफेद रंग की कार का चालक कार को तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाता हुआ आया और रोड किनारे खड़ी मां विनीता रजक को पीछे साईड से टक्कर मारते हुये मोटर सायकिल मे बैठे प्रेमलाल अहिरवार और साहिल मिश्रा को भी पीछे साइड से टक्कर मार दी, जिससे तीनों रोड पर गिर पड़े। टक्कर लगने से मां विनीता रजक, साहिल मिश्रा, प्रेमलाल अहिरवार को हाथ, पैर, एवं शरीर के अन्य जगहों में चोट आई है ।

Next Post

टैंकर की टक्कर से फार्मा मैनेजर की मौत

Sat Aug 2 , 2025
इंदौर: बेकाबू रफ्तार एक बार फिर दो जिंदगियां लील गई. शुक्रवार को अलग-अलग हादसों में फार्मा कंपनी के मैनेजर और कांवड़ यात्रा में घायल हुए युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य कांवड़िया की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों ही हादसों के बाद चालक मौके से फरार हो […]

You May Like