ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत

जबलपुर। भेड़ाघाट के ग्राम सहजपुर में एक बेकाबू ट्रैक्टर ने मासूम की जिंदगी छीन ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बिलखरवा निवासी ब्रजेश सोनी (39 ) मजदूरी का काम करता हैं। जब वह ग्राम सहजपुर में काम कर रहा था तभी गांव के सत्यम पटेल ने सूचना दी कि उनके बेटे विकास (14) का ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विकास के सीने और पैरों में गंभीर चोटें आईं। हादसे में सोनी ठाकुर नामक एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसके बाएं पैर में चोट आई है।

घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण रविन्द्र पटेल घायल विकास को लेकर आनन-फानन में जबलपुर मेडिकल कॉलेज भागे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जब पिता ब्रजेश सोनी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, तो वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद विकास को मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने ब्रजेश सोनी की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Next Post

खामेनेई की मौत के बाद कुम में बदले का लाल झंडा, ईरान में गुस्से का उबाल

Sun Mar 1 , 2026
तेहरान। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की कथित हत्या के बाद देश में शोक और आक्रोश का माहौल गहरा गया है। इसी बीच पवित्र शहर कुम स्थित जमकरण मस्जिद की गुंबद पर बदले का प्रतीक माना जाने वाला लाल झंडा फहराया गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और […]

You May Like

Play sound