सेंवड़ा चुंगी पर एसपी के सामने कार से मिले 16 लाख

दतिया: दतिया पुलिस ने सेंवड़ा चुंगी पर एक लक्ज़री कार से 16 लाख रुपये बरामद किए. इस दौरान दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल भी मौके पर मौजूद थे. जब चेकिंग के दौरान कार से मिली राशि के बारे कार सवार युवक से पूछताछ की गई तो उसने इंदरगढ़ में जमीन खरीदने के लिए रुपये ले जाने की बात कही. ये रकम पुलिस ने जब्त कर ली है.
पुलिस ने रकम के संबंध में जांच शुरू कीएक दिन में दो कार्रवाई में पुलिस ने करीब 37 लाख रुपये बरामद किए हैं. कल शाम भी गोराघाट पर चेकिंग में एक कार से 21 लाख रुपए जब्त किए गए थे। दोनों वाहन चालकों से इस रकम के लिए ठोस दस्तावेज देने के लिए कहा गया है. तब तक के लिए रकम पुलिस कस्टडी में रखी गई है. साथ ही उपचुनाव में रकम खपाने की आशंका के चलते पुलिस ने अपनी जांच भी दोनों मामलों में शुरू कर दी है.

Next Post

उपचुनाव में कांग्रेस का प्रचार करने जीतू पटवारी दतिया आए

Fri Jul 17 , 2026
ग्वालियर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज उपचुनाव में कांग्रेस का प्रचार करने के लिए दतिया में हैं। दतिया के ग्राम बसई में उपचुनाव को लेकर महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में पटवारी ने कहा कि दतिया में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को जिताने […]

You May Like