बाइक चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद

छतरपुर। नगर में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह चोरी की बाइक बरामद की हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, चार मोटरसाइकिल सिटी कोतवाली क्षेत्र से और दो सिविल लाइन इलाके से चोरी की गई थीं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने जांच तेज की और संदिग्धों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया।

मामले का खुलासा नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे सिटी कोतवाली थाने में प्रेस वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Next Post

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, छतरपुर की पद्मा गुप्ता ने गंवाई जान

Fri Feb 20 , 2026
छतरपुर। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे ने छतरपुर के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। छतरपुर निवासी 63 वर्षीय पद्मा गुप्ता की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। बताया गया है कि तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ओवरटेक करते समय ट्रक से जा भिड़ी, जिससे वाहन में […]

You May Like