सार्वजनिक शौचालय में नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप

छिंदवाड़ा। हर्रई नगर के सार्वजनिक शौचालय के महिला प्रसाधन कक्ष में शनिवार सुबह करीब 9 बजे नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सफाई कार्य के दौरान कर्मचारियों को महिला प्रसाधन में नवजात शिशु का शव दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा या फेंका।

पुलिस के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा सके। वहीं, नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद नगर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो वह तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं।

Next Post

दतिया बदलाव के लिए तैयार : जीतू पटवारी

Fri Jul 17 , 2026
दतिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज दतिया विधानसभा उपचुनाव के तहत ग्राम बड़ोनी, बसई एवं उदगंमा में आयोजित महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठकों एवं संवाद कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, उपचुनाव प्रभारी सिद्धार्थ कुशवाह एवं लाखन सिंह यादव, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह सहित […]

You May Like