GMC में MBBS 2019 बैच की ग्रेजुएशन सेरेमनी

भोपाल। शोध हमेशा उन्हीं विषयों पर होना चाहिए जो समाज और व्यक्ति, दोनों के लिए महत्वपूर्ण हों, यह कहना था डॉ धनंजय शर्मा का। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस 2019 बैच की ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों और उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ. धनंजय शर्मा शामिल हुए। जो चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। डॉ शर्मा 29 देशों के मेडिकल संस्थानों में गेस्ट फैकल्टी रह चुके हैं। डॉ शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए जीवन के 10 महत्वपूर्ण सबक बताए। उन्होंने कहा कि छात्र को समस्याओं का समाधान स्वयं खोजें, विज्ञान के विचारों पर चर्चा करें, खुले विचारों वाले बनें और नए आविष्कारों को जीवन में अपनाएं। इससे उन्हें जीवन में नया और बेहतर सीखने का अधिक अवसर मिलेगा।

शैक्षणिक उपलब्धि में एमबीबीएस 2019 बैच से MPMSU के 15 टॉपर्स में से 11 छात्र शामिल रहे। साथ ही इसी बैच के 44 छात्रों ने इस वर्ष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा भी पास की।

समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. उल्का श्रीवास्तव और विशेष अतिथि डॉ. अरुणा कुमार भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में डीन प्रोफेसर डॉ. कविता एन. सिंह ने सभी छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गांधी मेडिकल कॉलेज की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाना ही छात्रों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के आयोजन में स्टाफ एडवाइजर प्रोफेसर डॉ. कविता कुमार के साथ अतुल श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव और डॉ. अमृता पटेरिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह के संचालन में हर्ष अग्रवाल, राजश्री गुप्ता, राजेश्वर मिश्रा, संदीप वर्मा, दान्या नावास और आयुष्मान वर्यानाई ने सहयोग दिया।

Next Post

फेसबुक फ्रेंडशिप के बहाने 2 करोड़ की ठगी: शादीशुदा निकला आरोपी, पीड़िता की गुहार पर FIR दर्ज

Thu Dec 11 , 2025
सिंगरौली। जिले की एक विशेष वर्ग की महिला के साथ ऑनलाइन दोस्ती के बहाने करोड़ों की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के सरकारी कर्मचारी पति की मौत के बाद उन्हें मृतक आश्रित कोटे के तहत नौकरी और बड़ी धनराशि प्राप्त हुई […]

You May Like