गुलाब बाग हत्याकांड का मुख्य शूटर डीलू लहारिया गिरफ्तार

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में गुलाब बाग पेट्रोल पंप के सामने हुए चर्चित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में फायरिंग करने वाले 39 वर्षीय आरोपी डीलू उर्फ चंदन उर्फ चंद्रकांत लहारिया निवासी ग्राम लावन, जिला भिंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.ज्ञात हो गत 21 मई की रात करीब 10.30 बजे पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने अभि उर्फ अभितेंद्र तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस संबंध में लसूड़िया पुलिस ने मामला दर्ज किया था. थाना प्रभारी राजकुमार यादव के अनुसार, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी डीलू ने अपने साथी गुलशन यादव, गौरव जाटव, पीयूष गुर्जर और सत्यबीर मौर्य के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. डीलू घटना के बाद से ही फरार चल रहा था.

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी इंदौर आया हुआ है, जिसके आधार पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा लिया गया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी 315 बोर बंदूक जब्त की है. बताया जा रहा है कि आरोपी अपने पिता राजेंद्र लहारिया और पत्नी प्रीति लहारिया की जमानत कराने इंदौर आया था, जिन्हें पूर्व में आरोपी को संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार किया था. मामले में पहले ही पीयूष गुर्जर और सत्यबीर मौर्य को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है. वहीं मुख्य आरोपी गुलशन यादव और गौरव जाटव अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है.

Next Post

सीहोर में बिजली गुल, जनता बेहाल: उमस के बीच घंटों अघोषित कटौती, छोटे खजुरिया में 5 दिन से पानी को तरसे ग्रामीण

Sat Jun 6 , 2026
सीहोर। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है. भीषण गर्मी और उमस के बीच बार-बार बिजली गुल होने से लोगों का चैन और सुकून छिन गया है. दिन हो या देर रात, बिना किसी […]

You May Like