फर्मों में छापा: बिना वास्तविक माल आपूर्ति, फर्जी आईटीसी

जबलपुर: केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर, आयुक्तालय जबलपुर की निवारक शाखा द्वारा जबलपुर एवं नरसिंहपुर में फर्मों में छापा मार कार्रवाई की। जांच पड़ताल के दौरान फर्मों द्वारा की गई हेराफेरी और गड़बड़झाला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि फर्मों ने बिना वास्तविक माल की आपूर्ति करने के साथ फर्जी आईटीसी उपलब्ध कराई।फर्मों के लेन-देन की की जांच करते हुए फर्जी आईटीसी की वास्तविक मात्रा एवं अन्य संभावित लाभार्थियों की पहचान की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक लोकेश कुमार लिल्हारे, आयुक्त जबलपुर के नेतृत्व में केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर, आयुक्तालय, जबलपुर की निवारक शाखा द्वारा नरसिंहपुर स्थित फर्म मेसर्स मोहनलाल कंस्ट्रक्शन नरसिंहपुर एवं जबलपुर स्थित फर्मों मेसर्स गोयंका स्टील री-रोलिंग मिल, मेसर्स उत्सव डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं मेसर्स कोरबा मेटल एंड कंडक्टर्स प्रा. लि. जबलपुर के व्यवसायिक परिसरों पर निरीक्षण एवं तलाशी की कार्रवाई की जा रही है।

जबलपुर स्थित फर्मों के मालिक, शहर के जाने माने स्क्रैप व्यापारी नरु अग्रवाल हैं। प्रारंभिक जाँच में यह पाया गया कि जबलपुर स्थित उपरोक्त तीनों फर्में, बिना वास्तविक माल की आपूर्ति किए, मेसर्स मोहनलाल कंस्ट्रक्शन, नरसिंहपुर को अनुचित, फर्जी आईटीसी उपलब्ध करा रही थीं। इस प्रकार का फर्जी आईटीसी लेना एवं देना, केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 के अंतर्गत गंभीर अपराध है। इन फर्मों के लेन-देन की आगे गहन जाँच की जा रही है ताकि फर्जी आईटीसी की वास्तविक मात्रा एवं अन्य संभावित लाभार्थियों की पहचान की जा सके।

Next Post

विधायक ने लाल पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया

Sat Sep 20 , 2025
बीजापुर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने लाल पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर समस्याओं को दूर करने की मांग की है। उन्होंन इसके लिए दो दिनों तक पदयात्रा की है। उनके साथ इस यात्रा में बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए […]

You May Like