सतना: महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने नगर की समग्र स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महापौर कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली।
बैठक के दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था, रोग नियंत्रण, शुद्ध पेयजल आपूर्ति तथा बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की गई।
महापौर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि—”हमारा दृढ़ संकल्प है कि प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो तथा नगर निगम की सेवाओं में किसी भी प्रकार की कमी न आने पाए।”इस अवसर पर नगर निगम डिप्टी कमिश्नर सत्यम मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
