
खंडवा। जीआरपी ने मोबाइल चोरों के नाक में दम कर रखा है। इनसे 9 मोबाइल भी बरामद किए हैं। इनकी कीमत एक लाख चौंसठ हजार पांच सौ रुपए कीमत है। आरोपी महाराष्ट्र का निवासी है।
रेलवे यात्रियों से मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए जीआरपी खंडवा को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जीआरपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के नौ मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद मोबाइल की कुल कीमत एक लाख चौंसठ हजार पांच सौ रुपए बताई है।
मोबाइलों के सौदे
की फिराक में था!
जीआरपी थाना खंडवा प्रभारी प्रकाश चंद सेन ने बताया कि खंडवा के फुट ओवर ब्रिज के नीचे एक युवक काले रंग के बैग में चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। शेख असलम शेख सलीम,उम्र लगभग अ_ाईस वर्ष,निवासी मदनी नगर,मालेगांव, महाराष्ट्र निकला। उसके बैग से नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए।
कितनी वारदातों को अंजाम दे चुका है आरोपी?
जांच के दौरान मोबाइल की आईएमईआई जांच की गई, जिसमें एक मोबाइल पूर्व में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित पाया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मोबाइल जब्त किए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह इससे पहले कितनी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। और इसमें कोई अन्य आरोपी शामिल है या नहीं।
