बीबीएल में खतरनाक गेंदबाजी कर रहे शाहीन शाह अफरीदी को गेंदबाजी से रोका गया

जिलॉन्ग (ऑस्ट्रेलिया) 15 दिसंबर (वार्ता) बिग बैश लीग (बीबीएल) में ब्रिस्बेन हीट बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले जा रहे मैच में खतरनाक गेंदबाजी कर रहे शाहीन शाह अफरीदी को गेंदबाजी से हटा दिया गया।

यह घटना रेनेगेड्स की पारी के 18वें ओवर में उस समय हुई जब ब्रिस्बेन हीट के लिए अपना पहला मैच खेल रहे अफरीदी ने दो कमर-ऊंचाई वाली फुल टॉस गेंदें फेंकीं ‘ एक टिम सीफर्ट को और एक ओली पीक को’ और इसके बाद उन्हें गेंदबाजी से हटा दिया गया। जब उन्हें बताया गया कि अब वह गेंदबाजी नहीं कर सकते, तो अफरीदी ने हल्की मुस्कान दी, क्योंकि हीट के कप्तान नाथन मैकस्वीनी को ओवर पूरा करने के लिए आखिरी दो गेंदें फेंकनी पड़ीं। 18वें ओवर की खराब गेंदबाजी से पहले, अफरीदी ने उस ओवर में 19 रन दिए।

अफरीदी ने बीबीएल में 2.4 ओवरों में तीन नौ बॉल और दो वाइड गेंदे फेंकी। बहुत धूमधाम के साथ गेम में एंट्री करने वाले अफरीदी को पर्दापण मैच में जहां गेंदबाजी से रोका गया। वहीं पाकिस्तान टीम के अपने साथी मोहम्मद रिजवान भी रेनेगेड्स के लिए अपना बीबीएल में पर्दापण किया और दूसरे ओवर में तीन डॉट गेंदों के साथ अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन उसके बाद चीजें खराब होती गईं क्योंकि वह अपनी लेंथ से भटक गए और उन्हें 13वें ओवर तक वापस नहीं लाया गया।

रेनेगेड्स ने इस मैच में पांच विकेट पर 212 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें सीफर्ट ने 56 गेंदों में 102 रन और पीक ने 29 गेंदों में 57 रन बनाए। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए रिजवान ने दस गेंदों में सिर्फ चार रन बनाए और लेफ्ट-आर्म स्पिनर पैडी डूली को कैच दे बैठे।

 

 

 

Next Post

सुबह घना कोहरा, दिन भर शीतलहर, ठिठुर रहे शहरवासी तापमान में हो रही गिरावट

Mon Dec 15 , 2025
शाजापुर। कुछ दिनों की राहत के बाद सर्दी ने फिर पलटवार किया है, जिससे लोगों की ठिठुरन बढ़ गई है. सोमवार को भी सुबह से शाम तक सर्द हवाएं चली, जिससे मौसम सर्द हो गया. इस दिन सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा. साथ ही तापमान में भी […]

You May Like