सुबह घना कोहरा, दिन भर शीतलहर, ठिठुर रहे शहरवासी तापमान में हो रही गिरावट

शाजापुर। कुछ दिनों की राहत के बाद सर्दी ने फिर पलटवार किया है, जिससे लोगों की ठिठुरन बढ़ गई है. सोमवार को भी सुबह से शाम तक सर्द हवाएं चली, जिससे मौसम सर्द हो गया. इस दिन सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा. साथ ही तापमान में भी गिरावट हुई, तो सर्द हवाओं की गति भी बढ़ी, जिसके चलते लोगों को सुबह से देर रात तक गर्म कपड़ों और अलाव के सहारे दिन गुजारना पड़ा.

सुबह जब लोगों की नींद खुली, तो उनके सामने घना कोहरा छाया हुआ था, जिसके सामने कुछ भी देख पाना संभव नहीं हो पा रहा था. सुबह 9.30 बजे तेज धूप खिलने के बाद कोहरा तो छंट गया, लेकिन सर्द हवाओं ने धूप में भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं लेने दी. इस दिन 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलती रही. वहीं इस दिन तापमान भी 30.1 डिग्री से घटकर 28.1 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि अब मौसम सर्द ही रहेगा. वहीं तापमान बढऩे की संभावना नहीं है. वहीं कोहरा भी प्रतिदिन छाएगा.

अलाव के सहारे गुजर रही रातें

दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी सर्द हवाओं का सामना कर रहे हैं. जिसके चलते लोगों को अब रात में अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. रात में भी कोहरा छाने से सर्दी बढऩे लगी है. जिसके चलते नगर के चौराहों पर अब अलाव नजर आने लगे हैं, जिससे लोग सर्दी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं.

Next Post

पानी की टंकी में छुपाकर रखी थी अवैध शराब

Mon Dec 15 , 2025
बुधनी। अवैध शराब कारोबारियों द्वारा पुलिस की नजरों से बचने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं. शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मछवाई से ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घर में बनी पानी की टंकी में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध शराब को […]

You May Like

मनोरंजन