गुणवत्ता सर्वोच्च स्तर की हो, समझौता स्वीकार नहीं: घनश्याम

जबलपुर : जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने सिहोरा विकासखंड अंतर्गत संचालित पीएम श्री विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगवां एवं पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल भंडरा में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कक्षों, अटल टिंकरिंग लैब एवं अन्य निर्माणाधीन अधोसंरचनात्मक कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सोनी ने निर्माण कार्य करा रही एजेंसी एवं संबंधित ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सर्वोच्च स्तर की होना चाहिए तथा इसमें किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। श्री सोनी ने विद्यालय प्रबंधन को भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा गुणवत्ता संबंधी किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत करायें।

Next Post

कार अनियंत्रित होकर पलटी, एयर बैग खुले, वाहन के उड़े परखच्चे, डॉक्टर बाल-बाल बचे

Wed Jun 3 , 2026
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत बेलखाडू चौकी स्थित झगरा जबलपुर-दमोह मार्ग पर एक तेज कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही कार के एयर बैग खुल गए और कार चालक डॉक्टर बाल बाल मच गए । हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए थे।बेलखाडू चौकी प्रभारी एस […]

You May Like