अम्बेडकर पॉलिटेक्निक कॉलेज के 10 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए चयन

ग्वालियर। शासकीय भीमराव अम्बेडकर पॉलिटेक्निक कॉलेज, ग्वालियर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति योजनाओं में सफलता प्राप्त की है। कॉलेज की 9 छात्राओं का चयन प्रगति स्कॉलरशिप स्कीम 2025-26 तथा एक छात्र का चयन स्वनाथ स्कीम के अंतर्गत हुआ है। चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को प्रतिवर्ष 50 हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपनी शैक्षणिक फीस के साथ-साथ अध्ययन से संबंधित अन्य आवश्यक व्यय भी वहन कर सकेंगे।

प्रगति स्कॉलरशिप स्कीम 2025-26 के लिए चयनित छात्राओं में आराध्या गुप्ता, कशिश गुप्ता, दीपिका राठौड़, रौनक माहौर, चेष्टा कुशवाहा, सलोनी मालाबारिया, अंशिका शिवहरे, अंजली कुशवाहा एवं राधा शर्मा तथा बबीता खंगार शामिल हैं। वहीं स्वनाथ स्कीम के अंतर्गत छात्र सौरभ सिंह तोमर का चयन हुआ है।

प्रगति स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत छात्राओं का चयन उनकी शैक्षणिक मेरिट के आधार पर किया गया है, जबकि स्वनाथ स्कीम के अंतर्गत छात्र सौरभ सिंह तोमर का चयन विशेष पात्रता के आधार पर किया गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने सभी चयनित विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही विद्यार्थियों से शैक्षणिक उत्कृष्टता बनाए रखते हुए इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाने का आह्वान किया है।

Next Post

भारत में लिवर की महामारी और टाइप-2 मधुमेह जैसी बीमारियां पहले की तुलना में अधिक: डॉ. जितेंद्र सिंह

Mon Jul 6 , 2026
नयी दिल्ली,06 जुलाई (वार्ता) भारत में लिवर की महामारी और टाइप-2 मधुमेह जैसी बीमारियां अब पहले की तुलना में बहुत कम उम्र में सामने आ रही हैं, जिससे यह चुनौती महज एक चिकित्सा समस्या से कहीं अधिक बड़ी हो गई है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र […]

You May Like