साडा अध्यक्ष ने बैठक में टीएमजेड की तैयारियों पर की चर्चा

ग्वालियर: बैजाताल स्थित साडा के उप कार्यालय में साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ अनीशा श्रीवास्तव ने क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं और आगामी योजनाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की । अध्यक्ष और सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा जनसमस्याओं के निराकरण पर जोर दिया।
बैठक में कहा गया कि सड़क की मरम्मत, पाइपलाइन और पेयजल उपलब्धता, विद्युत कनेक्शन तथा टीएमजेड कार्यक्रम स्थल के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था पर चर्चा हुई। इसके अलावा क्वार्टर्स की मरम्मत जैसे विषय भी एजेंडे में शामिल रहे। बरा व सौजना प्रोजेक्ट, प्रचार-प्रसार मद तथा साडा से जुड़े कई मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में इन कार्यों की प्रगति, आवश्यक प्रक्रियाओं और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जनसुनवाई भी हुई, जिसमें लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना ओर उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा और सीईओ अनीशा श्रीवास्तव ने विकास कार्यों के साथ जनसुविधाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए आगामी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

Next Post

बाइक को टक्कर मार पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत, दूसरा घायल

Tue Oct 27 , 2026
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत गौर चौकी क्षेत्र में एकता मार्केट के पास मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक सडक़ हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक भी घायल […]

You May Like