बदमाश पिस्टल के साथ गिरफ्तार, जेल में बंद दरोगा से खरीदा था हथियार

जबलपुर: गोहलपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक शातिर अपराधी को अवैध पिस्टल के साथ दबोचा है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल बरामद की गई है। आरोपी ने यह हथियार जेल में बंद चर्चित हथियार तस्कर दरोगा पाण्डे से खरीदा था।गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश पाण्डे ने बताया कि तमरहाई मैदान के पास एकीकृत शासकीय स्कूल के समीप गोहलपुर और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर अवैध हथियार लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से खड़े शहवाज उर्फ भांजे अंसारी (30) निवासी नई बस्ती गोहलपुर को पकड़ा।

जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसकी कमर में एक देशी पिस्टल खोंसी हुई मिली, जिसकी मैगजीन में एक जिंदा कारतूस लोड था।आरोपी शहवाज ने पूछताछ में खुलासा करते हुए बताया कि उसने यह पिस्टल करीब 2 महीने पहले दरोगा पाण्डे से 25 हजार रुपये में खरीदी थी। उल्लेखनीय है कि दरोगा पाण्डे को करीब एक महीने पहले ही सिहोरा पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था और वह वर्तमान में जेल में बंद है।
भांजे का है अपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी शहवाज उर्फ भांजे अंसारी एक आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध पूर्व में मारपीट और बलवा जैसे 6 गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Next Post

8 लाख नगद, जेर लूट-परिवार पर हमला मामले में डकैती, हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज

Fri Mar 27 , 2026
जबलपुर: बेलखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम गुबराकला में मंगलवार को एक परिवार पर हमलावरों ने कहर बरपाया। स्कॉर्पियो से कट मारने के मामूली विवाद पर एक घर में घुसकर न केवल बुजुर्गों और महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बल्कि सात से आठ लाखों नकदी, जेवर लूटकर फरार हो गए। हमले में […]

You May Like