सीहोर। दि ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल, में 32वें विद्यालयीन मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे की उपस्थिति में संपन्न हुआ.
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि स्वागत एवं मार्च पास्ट से हुआ। नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं, हाउस कैप्टन, एनसीसी, जूनियर रेड क्रॉस, स्काउट एवं गाइड तथा बैंड गु्रप ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी. इसके पश्चात् मुख्य अतिथि ने सीनियर एवं जूनियर कैबिनेट के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई व बैज प्रदान किए. मुख्य अतिथि डॉ. प्रशांत चौबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर बच्चे के भीतर एक लीडर होता है. विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए और जीवन की चुनौतियों का मजबूती एवं धैर्य के साथ सामना करना चाहिए.
इस मौके पर संस्था अध्यक्ष एड. जॉली कुरियन ने विद्यार्थियों को नेतृत्व के साथ विनम्रता, टीम भावना एवं जिम्मेदारी को अपनाने के लिए प्रेरित किया. प्राचार्या डॉ. बीना जे. कुरियन ने नवनिर्वाचित कैबिनेट सदस्यों को शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं. कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिकाओं अफरीन बानो एवं साक्षी गोगिया द्वारा किया गया. आभार प्रदर्शन छात्रा शालिनी तिवारी द्वारा किया गया.
