भाजपा पार्षद को धमकानेवाला एएसआई सस्पेंड

जबलपुर: गोहलपुर थाने के बाद रविवार दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान एक भाजपा पार्षद और पुलिस अधिकारी आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि पार्षद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने के सामने धरने पर बैठ गए थे एएसआई पर धमकाने, अपशब्द कहने का आरोप लगाया साथ ही पुलिस कर्मी को निलंबित कर उसके खिलाफ एफआईआर की मांग की थी और ऐसा न होने पर सात दिन बाद आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी । देर शाम एसपी ने पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दियाहै।
विदित हो कि दीवान आधार सिंह वार्ड के पार्षद शरद श्रीवास्तव का भतीजा बिना हेलमेट के मोपेड से गोहलपुर थाने के सामने से गुजर रहा था, जिसे पुलिस ने दोपहर 12:30 बजे चेकिंग के दौरान रोका था भतीजे ने पार्षद चाचा को फोन कर पुलिस से बात करने को कहा, लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने बात करने से मना कर दिया था। पार्षद शरद श्रीवास्तव ने बताया था कि वे अपनी बेटी को कोचिंग से लेने रानीताल जा रहे थे.

तभी रास्ते में रुककर उन्होंने भतीजे को अपनी गाड़ी से बेटी को लाने बोला और खुद चालान की प्रक्रिया पूरी करने के लिए रुक गए। पार्षद का आरोप है कि इसी दौरान एएसआई रंजीत सिंह ने उनसे बदतमीजी की। जबकि मैं चालान कटवाने को तैयार था, लेकिन एएसआई गुंडागर्दी पर उतारू हो गए थे। उन्होंने मेरी बेटी को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।

Next Post

भारतीय खेल प्राधिकरण की नई सूची से 40 दिग्गज मुक्केबाजों के नाम नदारद: राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के ट्रायल से बाहर होने का बढ़ा खतरा, मुक्केबाजी जगत में मचा हड़कंप

Mon May 4 , 2026
नई दिल्ली | भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा राष्ट्रीय मुक्केबाजी शिविर के लिए जारी ताजा स्वीकृति पत्र ने देश के शीर्ष एथलीटों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा दिए हैं। इस नई सूची से करीब 40 मुक्केबाजों के नाम गायब हैं, जिसके कारण उनके आगामी राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों […]

You May Like