एचडीएफसी लाइफ ने अपग्रेड के साथ पेश किया तीन सप्ताह का कोर्स

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (वार्ता) जीवन बीमा कंपनी एचडीएफसी लाइफ ने वैश्विक स्किलिंग कंपनी अपग्रेड के साथ साझेदारी में तीन सप्ताह का एक ऑनलाइन कोर्स शुरू करने की घोषणा की है, जो इस क्षेत्र में करियर के लिए युवाओं को तैयार करेगा।
एचडीएफसी लाइफ ने गुरुवार को बताया कि ‘इनश्योरेंस फंडामेंटल्स प्रोग्राम’ के नाम से शुरू किया गया कोर्स प्रतिभागियों को न केवल जीवन बीमा में प्रमाणपत्र प्रदान करता है, बल्कि व्यवसाय का व्यावहारिक अनुभव भी देता है। कार्यक्रम की अवधि तीन सप्ताह है, लेकिन इसे अपनी सुविधा और समय की उपलब्धता के हिसाब से किया जा सकता है। कोर्स पूरा करने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को एचडीएफसी लाइफ में चार महीने की सवैतनिक इंटर्नशिप मिलेगी। नामांकन और कोर्स तक पहुंच के लिए शुल्क अपग्रेड पोर्टल पर दिया जा सकता है।यह कार्यक्रम मुख्यतः अंतिम वर्ष और उससे पहले वर्ष के कॉलेज छात्र, नये ग्रेजुएट और करियर बदलने वाले युवाओं के लिए तैयार किया गया है, जिनके पास वित्तीय क्षेत्र का पूर्व अनुभव नहीं है। इसमें उन्हें हार्ड और सॉफ्ट स्किल्स का मिश्रण सिखाया जायेगा।
पहले चरण में इसे देश के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लॉन्च किया जायेगा, ताकि अकादमिक इकोसिस्टम में उद्योग से जुड़े कौशल शामिल किये जा सकें और बड़े पैमाने पर रोजगार क्षमता बढ़ायी जा सके। कार्यक्रम का लक्ष्य एचडीएफसी लाइफ की शाखाओं में दो हजार योग्य प्रतिभागियों को इंटर्नशिप उपलब्ध कराना है।

Next Post

मुख्य आर्थिक सलाहकार नागेश्वरन को अमेरिका के साथ आयात शुल्क का मसला जल्दी हल होने की उम्मीद

Thu Sep 18 , 2025
कोलकाता, 18 सितंबर (वार्ता) केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने गुरुवार को कहा कि उन्हें लगता है कि अमेरिका में भारतीय सामानों पर भारी आयात शुल्क लगाये जाने का मसाला आठ-दस सप्ताह में सुलझ जायेगा। श्री नागेश्वरन ने यहां उद्योग मंडल भारत चैम्बर ऑफ कॉमर्स की […]

You May Like